Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली वाले दिन दोपहर 2.30 बजे से चलेगी मेट्रो:दिन में भी आएगा पानी, हैलट में 60 बेड-रिजर्व...जानिए क्या है आपके काम की खबर

    3 hours ago

    1

    0

    शहर में होली में रंग चलने वाले दिन को लेकर आम जन से जुड़े विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।जलकल ने साफ कर दिया है कि तीन से पांच मार्च तक दोपहर में भी दो घंटे पानी आएगा। इसके अलावा बुधवार को मेट्रो की सवारी दोपहर 2.30 बजे शुरु होगी। वहीं, होली में रंग व हादसों मे घायलों को उपचार देने के लिए हैलट में एक एक्सट्रा यूनिट को तैयार कर लिया गया है। तो आइए आपको हम बताते हैं किस विभाग ने क्या तैयारियां की हैं। इसके अलावा कोई समस्या होने पर आपको क्या करना है। एक एक्स्ट्रा मेडिकल यूनिट शहर के हैलट अस्पताल में होली के त्योहार में रंग, हादसों या अन्य वजहों से बीमार व घायलों के लिए तैयारी कर ली गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ ने बताया कि होली वाले दिन एक अतिरिक्त मेडिकल यूनिट रखी जाएगी। इस अतिरिक्त यूनिट में मेडिसिन, आर्थोपेडिक, सर्जरी और आंख समेत अलग अलग विभागों के करीब दो दर्जन से ज्यादा डॉक्टर रहेंगे। घायलों को तत्काल इलाज देने के लिए 60 बेड भी रिजर्व किए गए हैं। बताया कि यह तैयारियां 10 मार्च को गंगा मेला तक रहेंगी। दिन में भी दो घंटे आएगा पानी होली पर तीन, चार और पांच मार्च व गंगा मेला पर 10 मार्च को दोपहर में भी दो घंटे प्रेशर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सभी जोनल पंपिंग स्टेशनों, नलकूपों से पानी की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। सुवह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक पूर्ववत पानी की आपूर्ति होती रहेगी। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी निःशुल्क भेजे जाएंगे। जलकल के जीएम आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पेयजल एवं सीवर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जलकल विभाग मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9235553826 या 9235553827 पर जनता शिकायत दर्ज करा सकती है। आपातकालीन स्थिति में जलापूर्ति के लिए पानी के 60 टैंकर भी विभाग में उपलब्ध हैं। दोपहर 2.30 बजे से मिलेगी मेट्रो होली के अवसर पर बुधवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होंगी और रात 10:00 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 04 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्ववत सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप कर्मचारी की ट्रक से दबकर मौत:लखीमपुर के मोहम्मदी में हादसा, मृतक के तीन छोटे बच्चे
    Next Article
    हाथरस में दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज देखने पर दुकानदार पर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment