Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज देखने पर दुकानदार पर किया था हमला

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस शहर के बीचों-बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर लोहट बाजार स्थित एक दुकान पर गोली चलाने का आरोप है। शिकायत से शुरू हुआ मामला मामला 28 फरवरी को लाखन सिंह पुत्र सूरज सिंह, निवासी कुंवरपुर की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि बाइक सवार कुछ लोगों की मोटरसाइकिल की चाबी नाली में गिर गई थी। इसे निकालने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और तमंचे से जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद 1 फरवरी को सौरभ अग्रवाल, निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने कोतवाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने उनकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे थे। इसी बात से नाराज होकर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मनीष सोनी और उसके साथी ने उनकी दुकान पर आकर फायरिंग की। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भूतेश्वर बगीची से पहले बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तमंचे और बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र मुकेश, निवासी तवेला वाला मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, हाथरस और सोनू पुत्र विनोद, निवासी गंगचौली, थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस (315 बोर) तथा एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली वाले दिन दोपहर 2.30 बजे से चलेगी मेट्रो:दिन में भी आएगा पानी, हैलट में 60 बेड-रिजर्व...जानिए क्या है आपके काम की खबर
    Next Article
    हाथरस में मस्जिद के पास दो राउंड फायरिंग, VIDEO:नमाज से ठीक पहले 2 बजे हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment