Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका दहन रात में, दोपहर में महिलाओं की पूजा शुरु:307 स्थानों पर होगी पूजा, बुधवार को खेला जाएगा रंग

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में होलिका दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 307 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। हालांकि होलिका दहन से पहले ही सोमवार दोपहर से पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में महिलाओं ने घरों से पूजा की थाली सजाकर होलिका स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान रोली, चावल, नारियल, गेहूं की बालियां और सूत चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। तैयारियों को दिया गया अंतिम रुप नगर निगम, पुलिस, प्रशासन और स्थानीय समितियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पारंपरिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार देर रात 12 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका में अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। दहन से पहले शहर में अलग अलग स्थानों पर होलिका को सजाने का काम किया जा रहा है। बच्चों व युवाओं में दिख रहा उत्साह आर्य नगर, बिरहाना रोड, गोविंद नगर और कल्याणपुर समेत कई क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने मिलकर होलिका को रंगीन कपड़ों, फूलों और सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप दिया है। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को खेला जाएगा रंग होलिका दहन अवश्य देर रात हो जाएग लेकिन रंग बुधवार को खेला जाएगा। मंगलवार को सूतक के कारण रंग नहीं खेला जाएगा। शहर भर के सरकारी व निजी कार्यालयों में रंग की वजह से बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में रमजान और होली को लेकर पुलिस अलर्ट:पैदल रूट मार्च व बाइक पेट्रोलिंग से देखी सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article
    संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment