Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में रमजान और होली को लेकर पुलिस अलर्ट:पैदल रूट मार्च व बाइक पेट्रोलिंग से देखी सुरक्षा व्यवस्था

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में रमजान और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को बारासगवर थाना पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च और बाइक पेट्रोलिंग की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में की गई। वहीं रूट मार्च के दौरान पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस था। पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील मोहल्लों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और स्थानीय लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बातचीत की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। मिश्रा ने कहा कि रमजान और होली दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं, और इन अवसरों पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों ने अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी प्रसारित करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और पहले उसकी सत्यता की जांच करें। आम जनता से यह भी कहा गया कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्त जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली होली:मुस्लिम महिला फाउंडेशन के गुलालोत्सव में जमकर उड़ा गुलाल, विश्व शांति का दिया संदेश
    Next Article
    होलिका दहन रात में, दोपहर में महिलाओं की पूजा शुरु:307 स्थानों पर होगी पूजा, बुधवार को खेला जाएगा रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment