Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'तुम्हारी बहन मर गई है...आकर ले जाओ':कानपुर में फोन कर साले से बोला जीजा, परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला के घरवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला के भाई ने कहा- बहन ने मुझे फोन कर ले जाने के लिए कहा था। इसके बाद मेरे बहनोई का फोन आया। उसने कहा- तुम्हारी बहन मर गई है, आकर ले जाओ। सूचना मिलने के बाद हम लोग यहां पहुंचे हैं। दहजे के लिए मेरी बहन को प्रताड़िता किया जाता था। पूरा मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप औरैया जनपद के पन्हर गांव, थाना कोतवाली के रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार किसान हैं। उनके परिवार में बेटा संदीप कुमार और बेटी श्रद्धा पोरवाल (28) थी। भाई संदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 10 फरवरी 2020 को कानपुर के बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी सागर पोरवाल से की थी। श्रद्धा की दो बेटियां हैं- अक्षिता पोरवाल (5 वर्ष) और छोटी बेटी यति पोरवाल (डेढ़ वर्ष)। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। भाई का कहना है कि चार दिन पहले भी पति ने उनकी बहन के साथ मारपीट की थी और पैसों की मांग की थी। उस समय उन्होंने 4 लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे। इसके बावजूद बहन के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। 'भाई, मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मार डालेंगे' भाई के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे श्रद्धा ने फोन कर कहा था- भाई, मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मार डालेंगे। ये लोग 20 लाख रुपये और मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि मकान बनवाना है, पैसे लेकर आओ। इस पर भाई ने रविवार सुबह उसे लेने आने की बात कही थी। लेकिन रविवार सुबह करीब 6 बजे बहनोई सागर पोरवाल का फोन आया कि- तुम्हारी बहन मर गई है, आकर ले जाओ। सूचना मिलते ही परिवार के लोग औरैया से कानपुर के बर्रा पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धा का शव बिस्तर पर पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी ने 150 मरीजों की जांच की:जहांगीराबाद में फ्री मेडिकल कैंप लगा, BHU के डॉक्टरों ने देखकर दी दवाएं
    Next Article
    बदायूं होटल में प्रेमी जोड़ों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग:होटल मालिक का बेटा और मैनेजर गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग में केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment