Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉलीवुड एक्टर Jared Leto पर लगा सेक्सुअल मिसकंडक्ट का आरोप, डॉक्यूमेंट्री में हुआ बड़ा खुलासा

    3 hours from now

    1

    0

    ऑस्कर विनिंग एक्टर और म्यूजिशियन जैरेड लेटो एक बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री 'Jared Leto: Hollywood's Dark Secret' में 10 महिलाओं ने उन पर सेक्सुअल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें से 4 महिलाओं का दावा है कि जब वे टीनएजर थीं, तब एक्टर ने उनके साथ क्रिमिनल सेक्सुअल ऑफेंस किया था। ये सभी घटनाएं 2002 से 2016 के बीच की बताई जा रही हैं, जब जैरेड अपने 30s और 40s में थे।विक्टिम्स ने शेयर कीं शॉकिंग डिटेल्सडॉक्यूमेंट्री में 9 महिलाओं ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।पहला केस: एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सिर्फ 17 साल की थी, तब जैरेड ने एक मोटल के बाथरूम में उसका सेक्सुअल असॉल्ट किया।दूसरा केस: दूसरी महिला का दावा है कि 19 साल की उम्र में जब वह होटल के कमरे में अकेली थी, तब एक्टर ने उसे सेक्सुअल असॉल्ट की धमकी दी थी।तीसरा केस: एक और महिला ने बताया कि कैलिफोर्निया में 17 साल की उम्र में जैरेड के साथ उनका रिलेशनशिप था, जबकि वहां एज ऑफ कंसेंट 18 साल थी। जब उसने कानून की बात उठाई, तो जैरेड ने उसे इग्नोर कर दिया।चौथा केस (ग्रूमिंग का आरोप): 16 साल की उम्र में एक्टर ने एक लड़की को बार-बार सेक्शुअली एक्सप्लिकिट कॉल्स करके ग्रूम किया और बाद में एक NDA साइन कराने की कोशिश की, जिसे उसने रिफ्यूज कर दिया।इसके अलावा, एक महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह 14 साल की थी, तब एक म्यूजिक फेस्टिवल में ऑटोग्राफ सेशन के दौरान जैरेड ने उस पर सेक्शुअल कमेंट किया और सिक्योरिटी गार्ड से उसे बैकस्टेज लाने को कहा था। इसे भी पढ़ें: जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!क्रू मेंबर्स ने भी उठाए सवालडॉक्यूमेंट्री में जैरेड के बैंड Thirty Seconds to Mars के दो पूर्व क्रू मेंबर्स ने भी स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने बताया कि क्रू के लोग टीनेज लड़कियों के साथ जैरेड के इंटरेक्शन से काफी अनकम्फर्टेबल महसूस करते थे और सभी को यह ऐज-गैप सही नही लगता था। बीबीसी का कहना है कि उन्होंने इन सभी दावों को विक्टिम्स के फ्रेंड्स, फैमिली, फोटोज और मैसेजेस के जरिए क्रॉस-चेक किया है। इसे भी पढ़ें: The Odyssey में हेलेन के तौर पर Lupita Nyong: Christopher Nolan ने कैसे चुपचाप हॉलीवुड के 'खूबसूरती के मिथक' को तोड़ाजैरेड लेटो का नहीं आया कोई रिस्पॉन्सबीबीसी ने इन सभी आरोपों पर जैरेड लेटो से कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स या रिएक्शन नहीं आया है। 54 साल के जैरेड Dallas Buyers Club, Suicide Squad और Blade Runner 2049 जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन पर ऐसे आरोप लगे हैं, इससे पहले भी DJ एली टील्ज और कई अन्य महिलाएं उन पर ऐसे आरोप लगा चुकी हैं, जिन्हें उस वक्त जैरेड ने खारिज कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योग गुरु Ramdev का 'आज़ादी' नारों पर बड़ा बयान, बोले- देश संविधान से चलेगा
    Next Article
    जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म Jumanji Open World का ट्रेलर रिलीज, इस क्रिसमस थिएटर्स में मचेगा धमाल!

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment