Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगापुर में बेटों की जान खतरे में डालने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति पर जुर्माना और ड्राइविंग प्रतिबंध

    2 hours from now

    1

    0

    (गुरदीप सिंह) सिंगापुर, 29 जुलाई भारतीय मूल के एक सिंगापुरी नागरिक पर अदालत ने अपने दो नाबालिग बेटों का जीवन खतरे में डालने के लिए 5,000 सिंगापुर डॉलर (3,870 अमेरिकी डॉलर) का बुधवार को जुर्माना लगाया और छह महीने के लिए वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में 40 वर्षीय प्रेम अनन सुगुनाकुमार को पोर्श कार चलाते हुए और उनके दो बेटों को कार के बूट (डिक्की) पर बैठे हुए देखा जा सकता है। चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की खबर के अनुसार सुगुनाकुमार की पत्नी ने यह वीडियो बनाया था जिसे बाद में उन्होंने टिकटॉक पर अपलोड कर दिया।अदालत ने कहा कि सुगुनाकुमार को पता था कि उसके इस कृत्य से उसके बच्चों की जान खतरे में पड़ जायेगी। सीएनए की खबर के अनुसार यह घटना 20 अक्टूबर 2025 को हुई थी जब सुगुनाकुमार ने अपने बच्चों को वाहन की डिक्की पर सड़क की ओर मुंह करके बैठा दिया था। उन्हें लगा था कि यह उनके बेटों के लिए एक ‘मनोरंजक अनुभव’ होगा।इस घटना के समय उनके बेटों की उम्र क्रमश: आठ और सात वर्ष थी। खबर के अनुसार इस पूरी घटना को विपरीत दिशा से आ रहे एक चालक ने भी देखा जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी। अभियोजक ने कहा कि संयोगवश बच्चों को कोई चोट नहीं लगी।अभियोजन पक्ष ने 2004 से 2020 के बीच सुगुनाकुमार द्वारा किए गए 15 से अधिक यातायात उल्लंघनों की सूची भी अदालत में पढ़कर सुनाई, जिनमें तेज गति से वाहन चलाना, लापरवाहीपूर्ण तरीके से गाड़ी चलाना और अनधिकृत पार्किंग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या MEA रूस के प्रतिनिधि को भी तलब करेगा? भारतीय नाविकों वाले जहाज पर अटैक के बाद यूक्रेन ने भारत से पूछा सवाल
    Next Article
    जॉर्डन ने हवाई रक्षा प्रणाली से ईरानी मिसाइलें गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में किए हमले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment