Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई से आए कपल की आधी रात किडनैपिंग:प्रयागराज में तीन युवकों ने ऑटो से खींचकर चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के करेली में मुंबई से आए कपल को आधी रात बीच रास्ते किडनैप कर लिया गया। तीन युवकों ने दोनों को ऑटो से खींच लिया और फिर चलती कार में युवती से अश्लील हरकत की। दो आईफोन भी लूट लिए। इसी दौरान सूचना मिली तो डायल 112 ने पीछा कर लिया। करीब 15 तक 3.5 किमी तक पीछा करने के बाद बदमाशों को पकड़ा गया और फिर कपल को छुड़ाया गया। घटना मंगलवार भोर में हुई। तीनों बदमाशों को बुधवार दोपहर जेल भेज दिया गया। इनमें से दो प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। खास बात यह है कि तीनों ने इस पर भारत सरकार लिखा रखा था। अब विस्तार से पढ़िए... बक्शी बाजार खुल्दाबाद का रहने वाला 21 साल का युवक मुंबई में आईटी कंपनी में जॉब करता है। उसने पुलिस को बताया, मैंने एक हफ्ते पहले मुंबई में ही रहकर जॉब करने वाली दोस्त से निकाह किया। 27 जुलाई को दोनों फ्लाइट से प्रयागराज आए और घर गए। रात में प्रयाग स्टेशन के पास अर्बन रेजीडेंसी होटल में कमरा लेकर रुके। रात 1:30 बजे के करीब अचानक पत्नी को तेज खांसी आने लगी। वह दवा लेने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास गए लेकिन मेडिकल स्टोर बंद मिले। कारसवार लोग पीछा करने लगे इसी दौरान एक ऑटो वाले से पूछा तो उसने बताया कि अपोलो फार्मेसी पूरी रात खुली रहती है। इस पर मैं पत्नी के साथ आटो करके अपोलो फार्मेसी जाने लगे। तभी पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार आई। इस पर आगे की ओर भारत सरकार लिखा हुआ था। इस कार पर सवार लोग उनका पीछा करने लगे। रात 2:40 मिनट पर हम करेली के जीटीबी नगर में पहलवान चौराहे से लेबर चौराहे के बीच पहुंचे थे कि तभी ओवरटेक कर कारसवार तीन युवकों ने ऑटो रोक लिया। हम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों युवक गाड़ी से उतरे और हम दोनों को कार में खींच लिया। इसके बाद उन्हें लेकर भागने लगे। विरोध करने पर मुझे मारने पीटने लगे और मेरी पत्नी से अश्लील हरकत करने लगे। उससे बैड टच किया। दोनों के आईफोन भी छीन लिए उन्होंने हम दोनों के आईफोन भी छीन लिए। साथ ही आपस में बातें कर रहे थे कि इन्हें एक नंबर या दो नंबर में से किस अड्‌डे पर ले चला जाए। वहीं काम बनाकर इनको ठिकाने लगा दिया जाएगा। इसी दौरान हम लोगों के शोर मचाने पर किसी राहगीर ने सूचना दी तो डायल 112 नंबर पुलिस ने कार का पीछा कर लिया। करीब 15 मिनट तक बदमाश उन्हें लेकर कार इधर-उधर दौड़ाते रहे। करीब 3.5 किमी तक पीछा करने के बाद शाहगंज में डायल 112 टीम ने कार को रोककर बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद हम दोनों को मुक्त कराया गया। एक प्रतापगढ़, एक कौशाम्बी का पकड़े जाने के बाद तीनों बदमाशों को करेली थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सूरज सिंह,आशीष सिंह और सुनील बताया। सूरज मूल रूप से होलागढ़ का रहने वाला है जबकि उसका वर्तमान पता पंचशील कॉलोनी सिविल लाइंस है। आशीष कुंडा प्रतापगढ़ जबकि सूरज विगहरा, कौशांबी का रहने वाला है। पूछताछ में तीनों ने सनसनीखेज खुलासे किए। बताया कि वह कार लेकर रात में जंक्शन के पास टहलते थे और सवारियों से लूटपाट करते थे। रास्ते में कोई अकेला जाता दिखा तो मारपीट कर मोबाइल आदि लूट लेते थे। घटना के बाबत बताया कि आधी रात कपल को अकेले ऑटो से जाते देखा तो उन्हें भी लूटने की प्लानिंग कर ली और इसके बाद ही वारदात की। डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है। उनके कब्जे से कपल के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही कार भी बरामद की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी फाइनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप:ग्राहक का सोना बिना सूचना नीलाम करने का मामला, पीड़ित ने की शिकायत
    Next Article
    बागपत में प्लॉट धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार:₹4.41 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment