Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्य लिंक एक्सप्रेसवे के खिलाफ किसानों का धरना जारी:पूर्व विधायक मनोज सिंह ने दिया समर्थन, राकेश टिकैत भी जुड़ सकते हैं

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में विंध्य लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। यह धरना विकास भवन के पास चल रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि भाकियू किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। चौहान ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने वार्ता करने में कोई ढिलाई बरती, तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने में शामिल होंगे। इसके बाद आंदोलन और तेज हो जाएगा तथा स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की जमीन नहीं जाने दी जाएगी। चौहान ने कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारियों से प्रभावित किसानों से बात करने और वैकल्पिक मार्ग पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। चौहान के अनुसार, परियोजना का सर्वे ड्रोन द्वारा किया गया है, जिसके कारण यह घनी आबादी, स्कूलों और उपजाऊ भूमि से होकर गुजर रही है। यह प्रभावित किसानों को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि चंदौली जनपद के 58 गांवों के किसान इस परियोजना से प्रभावित होंगे। गांव-गांव में पंचायतें करके इस परियोजना का विरोध किया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धरने में दशरथ राम, महेंद्र, राम बहादुर यादव, रिंकू, उमाशंकर मिश्रा, गोपाल सिंह, अशोक सिंह, राजू और संजय सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदरों की उछल-कूद से गिरी पेड़ की डाल:मंदिर में भजन गा रहीं 2 महिलाओं की मौत, नाबालिग समेत 4 घायल
    Next Article
    निजी फाइनेंस कंपनी पर गंभीर आरोप:ग्राहक का सोना बिना सूचना नीलाम करने का मामला, पीड़ित ने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment