Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के मंत्री बोले-टाइम लगा तो आंदोलन में दिल्ली जाऊंगा:देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा: PM पर निशाना; ‌BJP शासन में 100 पेपर लीक

    5 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टाइम लगा तो वह भी हड़ताल में जाएंगे। मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पेपर लीक होना आम बात है। हिमाचल में भी पुलिस कांस्टेबल और हमीरपुर चयन बोर्ड से कई पेपर लीक कराए गए। जगत नेगी ने कहा कि BJP के कार्यकाल में पहली बार पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि इनके समय में 100 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुका है। यह सब सुनियोजित ढंग से अपने लोगों को सरकारी नौकरी देने के लिए किया जा रहा है। इसी से तंग आकर छात्रों ने बीते सोमवार को दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। मगर सरकार ने उनकी आवाज को भी लाठियों से कुचलने का प्रयास किया, यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। आज लोगों से विरोध करने से रोका जा रहा है। देश संविधान की भावना के बजाय "डिक्टेटरशिप" की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल: नेगी राजस्व मंत्री ने कहा कि NEET पेपर लीक के कारण 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। मगर बात बात पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने इस मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है और देश में "डिक्टेटरशिप" जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बिना नेम प्लेट से लाठी भांजने पर सवाल नेगी ने दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट लगाए कार्रवाई करते नजर आए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार इसे भी दबाने का प्रयास कर रही है। युवाओं ने छोटी चिंगारी जलाई: नेगी राजस्व मंत्री ने दिल्ली में धरना दे रहे युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में एक ‘छोटी सी चिंगारी’ जलाई है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र आज दांव पर हैं और युवाओं को आगे आकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- फ्रिज जो लोगों को ठंडा करता है:हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे 38 साल बाद परिवार से मिले; गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे
    Next Article
    पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित:2 मांगों पर सहमति; शंभू-खनौरी बॉर्डर अभी भी सील, हरियाणा पुलिस ने जालंधर-दिल्ली NH पर ट्रैफिक डायवर्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment