Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित:2 मांगों पर सहमति; शंभू-खनौरी बॉर्डर अभी भी सील, हरियाणा पुलिस ने जालंधर-दिल्ली NH पर ट्रैफिक डायवर्ट किया

    14 hours ago

    1

    0

    पंजाब के किसानों का मंगलवार (21 जुलाई) को अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में किया जा रहा दिल्ली कूच अब स्थगित हो गया। दोपहर 3 बजे बाद किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे। कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को भी रिहा कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिलबाग सिंह दिराजके ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मीटिंग हुई। जिसमें दो मांगों पर सहमति बन गई। इसलिए धरना स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री राणा की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से अगले 8-10 दिन में किसानों बातचीत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस दौरान अमेरिका भारत ट्रेड डील पर भी वार्ता होगी। किसान सुबह ही दिल्ली जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया। ऐसे में किसान आगे नहीं जा सके। हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहां JCB भी लगा दी गई थी, ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके।इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर इसकी अगुआई की। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई। हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। 13 फरवरी 2024 को सील होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इसे 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे फिलहाल दोबारा बंद किया गया है। BJP प्रवक्ता ने कहा- डील हुई ही नहीं, विरोध किस बात का पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि अभी तक डील नहीं हुई। उसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई, फिर प्रदर्शन किस बात का हो रहा है। जो काम सरकार ने किया ही नहीं, उसका विरोध हो रहा है। हो सकता है कि इन नेताओं के सोर्स विदेशों में होंगे, तभी इन्हें सब पता है। कुछ लोगों ने हर वक्त पंजाब का माहौल खराब करना होता है। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों और बैरिकेडिंग की PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… पंजाब से 4 साल में 3 बार दिल्ली कूच हरियाणा में बॉर्डर सील, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट किसानों के दिल्ली कूच के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के मंत्री बोले-टाइम लगा तो आंदोलन में दिल्ली जाऊंगा:देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा: PM पर निशाना; ‌BJP शासन में 100 पेपर लीक
    Next Article
    पंजाब में ऑनर किलिंग, लव-मैरिज करने पर बेटी की हत्या:मिलने के बहाने बठिंडा से फरीदकोट गुरुद्वारे में बुलाया; रास्ते में घेरकर काट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment