Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के मैदानी इलाकों में हीट-वेव:कल भी 4 जिलों में यलो अलर्ट, 11 शहरों में तापमान 30॰C पार, 11 से 13 मार्च तक बारिश-बर्फबारी

    12 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीट वेव महसूस की गई। मंडी के सुंदरनगर, सोलन, धर्मशाला और भुंतर में तेज गर्मी की लहर देखी गई। मौसम विभाग ने अगले कल (रविवार को) भी इन चार जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा भी सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को शिमला का औसत अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान ही 15.4 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में 10.1 डिग्री के उछाल के बाद 25.3 डिग्री हो गया है। इसी तरह कल्पा में अधिकतम तापमान सामान्य से 14.3 डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। केलांग में तापमान 12.2 डिग्री के उछाल के बाद 14.2 डिग्री तक पहुंच गया। भुंतर में पारा 10.9 डिग्री बढ़कर 31.8 डिग्री और कांगड़ा में 10.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली का तापमान भी सामान्य से 10.2 डिग्री अधिक होकर 24.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 11 शहरों में पारा 30 डिग्री पार प्रदेश के 11 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। ऊना में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का रात का तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री अधिक होकर 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल्पा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक होकर 7.5 डिग्री और मनाली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बारिश और बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के अनुसार- रात में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का बारिश-बर्फबारी के आसार है। कल पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। परसों से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर अगले चार दिन तक रहेगा। खासकर 11 से 13 मार्च के बीच प्रदेश के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले - केदारनाथ से कन्याकुमारी तक खदेड़े जाएंगे घुसपैठिए:हरिद्वार में 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दी नागरिकता; E-0 FIR प्रणाली शुरू
    Next Article
    महामारी से बचाने वाली जैन-संत की चादर के दर्शन:मानसरोवर के पवित्र जल से होगा अभिषेक, 74 लाख की बोली लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment