Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में हीटवेव, ऊना का पारा 44॰C पहुंचा:स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की, गर्मी से बच्चे-बुजुर्ग टूरिस्ट सब बेहाल, कल भी अलर्ट

    20 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में आज (बुधवार को) भी हीटवेव (अत्यधिक गर्मी) महसूस की गई। शिमला, ऊना, सोलन और कांगडा में दोपहर के वक्त तेज तेज धूप से लोग बेहाल रहे। इससे स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों, आम जनता के साथ टूरिस्ट को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.1 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऊना का आज तक का मई महीने का रिकॉर्ड टैम्परेचर 29 मई 2024 को 46.0 डिग्री है। ऊना में सुबह के वक्त ही बच्चे, नौकरी-पेशा और कामकाजी लोग मुंह ढककर स्कूल व दफ्तर पहुंचे। दिन के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानी इलाकों के साथ साथ अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शिमला का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा के साथ 30.5 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। कल भी चार जिलों में हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग ने 21 मई को भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और उछाल आएगा। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य में दो दिन से हीटवेव महसूस की जा रही है। इससे अचानक तापमान में उछाल आ रहा है, हालांकि तीन दिन पहले तक राज्य के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा था। मगर तीन दिन की धूप के बाद चंबा को छोड़कर अन्य सभी शहरों का पारा सामान्य से अधिक हो गया है। 22 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 21 मई को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 22 मई को राज्य के अधिकांश भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 और 24 मई को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 25 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं होगा, लेकिन बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो परसों यानी 22 मई को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है, क्योंकि कल दोपहर बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में कल रात को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 22 व 23 मई को राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम खराब रहने व हल्की बारिश के आसार है। 24 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा, 25 को फिर से पूरे राज्य में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। 26 मई को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस ट्विशा केस-कोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग खारिज की:MP सरकार CBI जांच कराने लेटर लिखेगी; रिटायर्ड जज की बेल रिजेक्शन का आवेदन भी करेगी
    Next Article
    बीएचयू में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ प्रश्न पर विवाद:एबीवीपी छात्रों ने इतिहास विभाग के बाहर किया विरोध, कमेटी गठित पर जांच करने की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment