Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में PM के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी:दीवार पर लिखा- मोदी रिजाइन, CJP इन पावर; CCTV खंगाल रही पुलिस, BJYM ने SP को शिकायत दी

    7 hours ago

    1

    0

    देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंडी निवासी चंदन शर्मा ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मंडी की इंदिरा मार्केट स्थित सरकारी भवन की दीवार पर मोदी रिजाइन, CJP इन पावर और कुछ आपत्तिजनक भाषा लिखी गई है। चंदन शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हरकत है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला मंडी ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ मंडी शहर के बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से लिखी गई आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियों के मामले में एसपी मंडी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा के नेतृत्व में सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया कि किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने पुलिस से मौके का निरीक्षण करने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने, संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करने और आपत्तिजनक लिखावट को जल्द हटाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। इंदिरा मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा कि यह किसने लिखा। स्टूडेंट में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के कारण देशभर के स्टूडेंट में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। ऐसे वक्त में मंडी की इंदिरा मार्केट में पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बाते लिखी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस का दावा-प्रोटेस्ट में 216 क्रिमिनल:फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से पहचान की गई, सबसे ज्यादा क्रिमिनल वेस्ट दिल्ली के
    Next Article
    लुधियाना में सेक्स रैकेट पर रेड, 6 थाई युवतियां गिरफ्तार:मैनेजर भी गिरफ्तार, पुलिस को देख दिल्ली-हरियाणा की 4 लड़कियां फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment