Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में सेक्स रैकेट पर रेड, 6 थाई युवतियां गिरफ्तार:मैनेजर भी गिरफ्तार, पुलिस को देख दिल्ली-हरियाणा की 4 लड़कियां फरार

    10 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में पुलिस ने 3 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं 4 युवतियों के साथ दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की रेड के दौरान युवतियां सामान समेटती नजर आईं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवतियां थाईलैंड की बताई जा रही हैं। वहीं जो युवतियां फरार हुईं हैं वह हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा, डायमंड और रिलेक्स थाई स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने गुरुवार को रेड की। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है, और दूसरे स्पा सेंटर का संचालक मनोज पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदलकर अवैध गतिविधियां चला हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में जो भी दोषी मिला, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ----------- ये खबर भी पढ़ें… पंजाब मे अकाली नेता की कोठी में सेक्स रैकेट पकड़ा, 14 लड़कियां मिली मोगा में पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक कोठी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट शहर का एक पार्षद ही अपने घर में चला रहा था। सूचना मिलने पर थाना मेहना पुलिस और पीसीआर विंग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान कोठी में 14 लड़कियों और 7 पुरुषों को आपत्तिजनक गतिविधियां करते पाया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में PM के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी:दीवार पर लिखा- मोदी रिजाइन, CJP इन पावर; CCTV खंगाल रही पुलिस, BJYM ने SP को शिकायत दी
    Next Article
    भोजशाला के पास नमाज की जगह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:CJI बोले- अब मंगलवार को होगी सुनवाई; मुस्लिम पक्ष बोला- 2 जुमे की नमाज छूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment