Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में उपराष्ट्रपति ने छात्रों को बांटी डिग्रियां:52 मेधावी गोल्ड मेडल से सम्मानित, केंद्रीय यूनिवर्सिटी कांगड़ा के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल

    7 hours ago

    1

    0

    भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। सीपी राधाकृष्णन ने हिमाचल के कांगड़ा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने मेधावी छात्रों को डिग्रियां और पदक प्रदान किए। इस दौरान सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के 9वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 802 छात्रों को डिग्रियां दी गईं, जिनमें 420 छात्राएं और 382 छात्र शामिल है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के अनुसार- आज 37 पीएचडी, 665 स्नातकोत्तर (PG), 89 स्नातक (UG) और 11 एमफिल की डिग्रीधारकों को डिग्रियां बांटी गईं। 52 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिए गए शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 52 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की परंपरा के अनुसार, सभी विद्यार्थी भारतीय परिधानों में अपनी उपाधियां ग्रहण करने पहुंचे। देरी से पहुंचे छात्रों को पहले रोका, फिर एंट्री वहीं सुबह के वक्त देरी से कैंपस में पहुंचे कुछ मेधावी छात्र-छात्राओं काफी देर तक सभागार में प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों के बार-बार आग्रह पर काफी देर बाद उन्हें सभागार में जाने की इजाजत दी गई। हिमाचल ने देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश को देव भूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि इस राज्य ने देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक विश्वविद्यालयों को फैकल्टी विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिए और आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहिए, ताकि एक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रणाली का निर्माण किया जा सके। विकसित भारत 2047 के विजन का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस लक्ष्य को साकार करने में छात्र और युवा सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से हैं। उन्होंने समावेशी विकास का आह्वान करते हुए कहा कि विकास की प्रक्रिया में किसी भी राज्य या समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलूनिंग जैसी हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध उपराष्ट्रपति के इस अति-विशिष्ट (VVIP) दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा, शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए। इन आदेशों के बाद धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर और पालमपुर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हॉट एयर बैलूनिंग और सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और समारोह के दौरान किसी भी चूक से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मौजूद रहे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब चुनाव, अकाली-भाजपा गठबंधन नहीं होगा:शाह बोले- 2027 में BJP की सरकार बनेगी; सिर की पगड़ी पूरे भारत पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक
    Next Article
    POCO C85x 5G की सेल शुरू, सस्ते स्मार्टफोन पर भी आया जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए ऑफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment