Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब चुनाव, अकाली-भाजपा गठबंधन नहीं होगा:शाह बोले- 2027 में BJP की सरकार बनेगी; सिर की पगड़ी पूरे भारत पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक

    13 hours ago

    1

    0

    पंजाब में विधानसभा चुनाव- 2027 से पहले BJP आज मोगा में बदलाव रैली कर रही है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित कर रहे हैं। वह केसरी रंग की पगड़ी बांधकर मंच पर पहुंचे। जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पंजाब में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। गृहमंत्री के इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया। वहीं, रैली में आने से पहले शाह ने ट्वीट कर कहा- पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए मुआवजा देने का वादा किया है। गृहमंत्री बताएं कि क्या वह चेक लेकर आए हैं? शाह का पंजाबी में ट्वीट… इसी बीच चर्चा चली कि मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भाजपा जॉइन कर सकते हैं। औलख हरियाणा के रहने वाले हैं। हालांकि, औलख ने BJP में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने रैली में परफॉर्म किया। सिंगर ने कहा कि वह सभी पार्टियों में शामिल हैं। शाह की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:केरल के कोल्लम में जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी की धारदार हथियार से हत्या
    Next Article
    हिमाचल में उपराष्ट्रपति ने छात्रों को बांटी डिग्रियां:52 मेधावी गोल्ड मेडल से सम्मानित, केंद्रीय यूनिवर्सिटी कांगड़ा के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment