Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    शिमला, 28 जुलाई हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने तीन माह के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान बीमार बच्चे, उसके दादा वचन सिंह (60), उसके पिता रिपुन सिंह (30) व माता रिंपी देवी के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि पांचवें व्यक्ति की पहचान कीर्ति (23) के रूप में हुई है। ये सभी चंबा के गेहरा गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।शुरुआती सूचना से संकेत मिलता है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया, ‘‘शवों को खाई से निकालकर डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।दुर्गम इलाके और रात का समय होने के कारण बचावकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दलों की मदद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल के मिमिक्री कलाकार महेश कुंजुमोन ने मुख्यमंत्री का नाम लेने पर साइबर उत्पीड़न का आरोप लगाया
    Next Article
    Japan Earthquake Alert: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहला दक्षिणी जापान, JMA ने जारी की Tsunami Warning

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment