Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में गूंजे देशभक्ति के नारे

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस से पहले होमगार्ड विभाग ने शुक्रवार को एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। सुबह 9 बजे शुरू हुई इस रैली ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह रैली जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलते ही सैकड़ों होमगार्ड्स जवान हाथों में तिरंगा थामे आगे बढ़े। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी और आसाम चौराहे पर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वन्दे मातरम्' के नारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। स्थानीय नागरिकों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें सहायक जिला कमांडेंट मोहम्मद नसीम खां, बीओ अजय कुमार और बीओ सुधाकर यादव प्रमुख थे। इनके अलावा, सभी अवैतनिक अधिकारियों और भारी संख्या में होमगार्ड के जवानों ने पूर्ण अनुशासन के साथ इस रैली में भाग लिया। यात्रा के समापन पर जिला कमांडेंट अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस तिरंगा बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को भव्यता प्रदान करना और जन-जन में तिरंगे के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स विभाग सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को निभाने में सदैव तत्पर रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग महिला की जमीन पर कब्जा किया:पड़ोसियों पर लगाया आरोप, अधिकारी के कहने पर भी नहीं हटाया
    Next Article
    उन्नाव में हजारों कांवरिए परियर गंगा तट से रवाना:लोधेश्वर-बुद्धेश्वर शिवालयों के लिए गंगाजल लेकर निकले, हर हर बम के जयकारे गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment