Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या:इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में सो रहे थे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 42 वर्षीय कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार (42) निवासी अयाद नगर उत्तरी, संस्कार कॉलोनी, बाबूगढ़ में बचलोता रोड स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम पर रात के समय लेटे हुए थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से विनोद कुमार का गला रेत दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाबूगढ़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज धूप बढ़ा रही गर्मी:वार्म नाइट से रात में लोग हो रहे परेशान, 15 मार्च से बारिश से मिलेगी राहत
    Next Article
    बदायूं में रसोई गैस की किल्लत:सुबह से लगी लाइन, कई दिन से लाइन में लगने के बाद नहीं मिल रहे थे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment