Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज धूप बढ़ा रही गर्मी:वार्म नाइट से रात में लोग हो रहे परेशान, 15 मार्च से बारिश से मिलेगी राहत

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। गर्म हवा का असर सुबह से महसूस हो रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रात का पारा सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है। इसके चलते वार्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फ़ीसदी रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 2 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 मार्च से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लगातार पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मार्च के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल मई में लू की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई:युवक की मौके पर मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था
    Next Article
    हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या:इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में सो रहे थे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment