Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बंद घर में फटा सिलेंडर:मकान का एक हिस्सा ढहा, परिवार शादी में था

    4 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मकान में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के कारण मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में आग लग गई। यह घटना सदर कोतवाली इलाके के कालपी चौराहा बदनपुर में हुई। घनी आबादी के बीच स्थित इस मकान में देर रात सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि घर का लेंटर भरभराकर गिर गया। लेंटर गिरने से छत पर रखी पानी की टंकी भी नीचे आ गिरी। टंकी में भरा पानी फैलने से आग बुझ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग और मलबे के कारण घर के अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। मकान मालिक जावेद खां ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। उन्हें रात करीब सवा ग्यारह बजे घर में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, सिलेंडर फट चुका था और मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया था। जावेद खां ने कहा कि यह गनीमत रही कि पानी से भरी टंकी गिरने से आग स्वतः बुझ गई, अन्यथा आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों ने किया हंगामा, कई थानों की पुलिस तैनात
    Next Article
    अवध केसरी सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री पर की अभद्र टिप्पणी:कहा-रक्षामंत्री का जितना भी भाषण उठाकर सुनो ना एकदम खून खौल उठता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment