Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, वीडियो:बलरामपुर में 9 नामजद व 3 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद के खम्हौवा (विशुनापुर) गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा एक बच्चे पर भी डंडे से वार किए जाने का दृश्य सामने आया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 12 फरवरी का बताया जा रहा है। ग्राम खम्हौवा निवासी दारा पुत्र सफीउल्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 12 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी बदरुद्दीन पुत्र स्व. अहदू, भोला पुत्र स्व. अहदू, अनीश, ढोलू, डोडरी, गोर्रा पुत्रगण बदरुद्दीन, मजैन पत्नी शाबीर, डब्लू पुत्र भोला और मुर्गा पुत्र भोला सहित तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। दारा ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजनों रोज अली, झाला, कुमकुम, रेहाना, किताबुन और पोता गुलाम बारिश को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में परिवार के लोग भी शामिल हो गए, जिससे मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में AAP का प्रदर्शन:बोले- किसानों-व्यापारियों की अनदेखी; लखनऊ पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर टांगा
    Next Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा से हादसे जारी:फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, पत्नी-बच्ची के सामने हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment