Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'अखिलेश-मुलायम' नाम की कावड़ हरिद्वार से पहुंची:भक्त बोले- 2027 में सरकार बनाएंगे, दोनों धार्मिक और भोले के भक्त

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में यादव समुदाय के कुछ शिवभक्त हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव के नाम की कावड़ लेकर आए हैं। ये कावड़ यात्री पैदल चलकर अमरोहा के प्राचीन श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। थाना कैलादेवी क्षेत्र के नारंगपुर गांव के 15 शिवभक्त 8 फरवरी को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। विधि-विधान पूर्वक जल भरने के बाद वे अपने गांव लौट रहे हैं। शनिवार दोपहर ये कावड़ यात्री संभल कोतवाली क्षेत्र के श्रीकृष्णेश्वर नाथ सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर पहुंचे। इनमें नारंगपुर निवासी जयप्रकाश यादव और अंकित उर्फ भाटी, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के नाम की कावड़ लेकर आए हैं। उनके साथ वेदप्रकाश, पुनीत, अशोक, पप्पू, रुपकिशोर, यशपाल, वीरेंद्र, सतेंद्र, दिनेश, दीपेश और दीपांशु भी शामिल हैं। इन भक्तों में भगवान भोलेनाथ और अपने समुदाय के पूर्वज मुलायम सिंह यादव के प्रति गहरी आस्था देखी गई। शिवभक्त पुनीत कुमार ने बताया कि वे 8 फरवरी को हरिद्वार से चले थे और महाशिवरात्रि पर अमरोहा के कोकापुर स्थित श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भोले के भक्त हैं, उन्होंने एटा में मंदिर भी बनवाया है। पुनीत के अनुसार, दोनों धार्मिक व्यक्ति हैं और धर्म के रास्ते पर चलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएंगे। जयप्रकाश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव उनके पूर्वज हैं और वे 2027 के चुनाव में उन्हें समर्थन देना चाहते हैं, इसलिए उनके नाम की कावड़ लाए हैं। उन्होंने इसे अपनी श्रद्धा और सोच का विषय बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझा से हादसे जारी:फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, पत्नी-बच्ची के सामने हुआ हादसा
    Next Article
    बागपत के हमीदाबाद हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक:तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment