Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने से 700 मीटर दूर डीजे को लेकर मारपीट:अम्बेडकरनगर में शादी में असलहा लहराते डांस किया, एक हिरासत में

    13 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में आलापुर थाना क्षेत्र के आरिबपुर सारी गांव में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और धारदार हथियार से हमले तक पहुंच गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। वहीं डीजे की धुन पर एक युवक द्वारा अवैध असलहा लहराते हुए डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरिबपुर सारी गांव में देर रात एक शादी समारोह में बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे बज रहा था, तभी डीजे बंद कराने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गांव निवासी गोलू और अंशू मौर्य सहित कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक डीजे की धुन पर अवैध असलहा लहराते हुए डांस करता दिखाई दे रहा है। यह घटना आलापुर थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पूर्व-प्रधान पति के सिर में मारी दो गोली:पुरानी रंजिश का मामला, भीड़ नें दोनो आरोपियों को पुलिस को सौपा
    Next Article
    हमीरपुर में प्रधान पर पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज:गौशाला में मृत पड़े गौवंशों का वीडियो आया था सामने, जांच के बाद हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment