Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:खेत जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरा कानपुर रेफर

    8 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में देर रात खेत की रखवाली करने जा रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के पहियों में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामला थाना ललपुरा क्षेत्र के टीकापुर डांडीपुर गांव का है। यहां के निवासी 22 वर्षीय छोटू निषाद और 30 वर्षीय अमित कुमार निषाद आपस में घनिष्ठ मित्र थे। दोनों ने छानी गांव में बटाई पर खेत ले रखा था। बुधवार देर रात दोनों बाइक से खेत की रखवाली के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक छानी गांव से बजेहटा मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को छानी सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटू निषाद ने दम तोड़ दिया। वहीं अमित की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को उसे कानपुर रेफर किया गया है। मृतक छोटू निषाद अविवाहित था और छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती-बाड़ी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी प्रसाद बोले- सरकार दबाव में काम कर रही:यूसीजी कानून, छात्र आत्महत्याओं और बजट पर राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
    Next Article
    अंबेडकरनगर के मालीपुर में 9 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत:मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment