Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर के मालीपुर में 9 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत:मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    6 hours ago

    1

    0

    मालीपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर बरौली गांव में 9 वर्षीय छात्र अंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नायब तहसीलदार अमरनाथ की मौजूदगी में की गई। मालीपुर पुलिस ने हमजापुर स्थित मंजूषा नदी तट पर दफन शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा। स्कूल में बिगड़ी तबीयत, सूचना न देने का आरोप मृतक अंश, जो दृष्टिबाधित दंपती हीरालाल और शशिकला का इकलौता पुत्र था, मंगलवार सुबह जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर, मालीपुर पढ़ने गया था। परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे स्कूल में उसकी तबीयत खराब हुई और उसे उल्टियां होने लगीं, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने परिवार को तत्काल सूचना नहीं दी और न ही समुचित उपचार की व्यवस्था की। बस से घर भेजने और रास्ते में उतारने का आरोप परिजनों के अनुसार, दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद अंश को स्कूल बस से घर भेज दिया गया। आरोप है कि बस में उसकी हालत बिगड़ती रही और घर से करीब 500 मीटर पहले चालक ने उसे उतार दिया। घर पहुंचने के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद घर लौटने पर उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने शव को मंजूषा नदी तट पर दफन कर दिया था। मां की शिकायत पर शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई बुधवार को मृतक की मां ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार विद्यालय संचालक महेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि छात्र सामान्य स्थिति में बस में बैठा था और तबीयत खराब होने पर परिजनों को सूचना दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी और उसी आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अंश तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता ट्रेन में चना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:खेत जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरा कानपुर रेफर
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट का आदेश- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें:कहा- नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment