Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक्कर:एक में सवार थे 19 बच्चे, दूसरी खाली, 6 छात्राएं घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, किसी भी छात्रा को गंभीर चोट नहीं आई है। यह घटना सेना रोड पर सुबह लगभग आठ बजे हुई। टक्कर आरपी गुरुकुल और पीएसएन इंटर कॉलेज आमगांव की बसों के बीच हुई। बताया गया है कि आरपी गुरुकुल की बस खाली थी, जबकि पीएसएन इंटर कॉलेज की बस में 19 बच्चे सवार थे। सभी घायल छात्राएं पीएसएन इंटर कॉलेज की बस में ही थीं। घायल छात्राओं को बस चालक हरचरण यादव ने एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. माहौर ने बताया कि 15 वर्षीय स्नेहा, 13 वर्षीय मानसी, 12 वर्षीय साक्षी, 12 वर्षीय करिश्मा, 13 वर्षीय रिया और 14 वर्षीय संजोती घायल हुई हैं। सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद घायल छात्रा दीपिका ने जानकारी दी कि सामने से आ रही बस का टायर फट गया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर उनकी बस से टकरा गई। छात्रा के मुताबिक, दूसरी बस का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उनकी बस के चालक ने सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पीएसएन इंटर कॉलेज बस के चालक हरचरण यादव ने भी आरपी गुरुकुल की बस का टायर फटने को हादसे का कारण बताया। उन्होंने पुष्टि की कि टक्कर के बाद दूसरी बस का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में भर्ती मामले में दो सीएमएस को नोटिस:50 लाख से ज्यादा की होगी रिकवरी, 17 कर्मियों की नियुक्ति से जुड़ा मामला
    Next Article
    प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद किया सुसाइड:घर से 300 मीटर दूर जामुन के पेड़ से लटका मिला शव, ग्रामीणों की लगी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment