Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल में भर्ती मामले में दो सीएमएस को नोटिस:50 लाख से ज्यादा की होगी रिकवरी, 17 कर्मियों की नियुक्ति से जुड़ा मामला

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के नियमों को दरकिनार कर जिला अस्पताल में 17 स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की भर्ती के मामले में शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। भर्ती के दौरान तैनात रहीं दो तत्कालीन सीएमएस से 50 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी की जाएगी। शासन ने जिला प्रशासन को रिकवरी के साथ पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भर्ती से जुड़े दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही उस समय तैनात अधिकारियों से भी जानकारी मांगी गई है। 2023 और 2025 में हुई थी भर्ती जिला अस्पताल में अगस्त 2023 और 2025 के अलग-अलग महीनों में 15 स्टाफ नर्स और 2 लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई थी। जबकि एनएचएम मुख्यालय पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि मानव संसाधन से जुड़ी भर्तियां स्थानीय स्तर पर नहीं की जा सकती हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल स्तर से ही इन कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गईं। खास बात यह है कि इन कर्मचारियों को 2023 से जून 2026 तक एनएचएम से वेतन भी मिलता रहा। दो तत्कालीन सीएमएस को नोटिस अब प्रशासन भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और इसकी जिम्मेदारी तय करने में जुटा है। कर्मचारियों को दिए गए वेतन और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसी आधार पर भर्ती के दौरान तैनात रहीं दोनों तत्कालीन सीएमएस से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रशासन ने मांगी भर्ती की पूरी जानकारी वर्तमान सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि प्रशासन ने 17 कर्मचारियों की भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शासन के निर्देश के बाद अब यह तय किया जाएगा कि नियमों के विपरीत हुई भर्ती की जिम्मेदारी किसकी थी और कर्मचारियों को दिए गए वेतन की कितनी रकम की रिकवरी की जानी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही: फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:MBBS दाखिले और सरकारी नौकरी के लिए बनाता था सर्टिफिकेट, लैपटॉप और 3 मोबाइल बरामद
    Next Article
    हमीरपुर में दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक्कर:एक में सवार थे 19 बच्चे, दूसरी खाली, 6 छात्राएं घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment