Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हमसे बाबरी छीनी, कुछ नहीं किया..कब तक चुप रहेंगे':मौलाना के ग्रुप में भड़काऊ चैट, यूट्यूब पर देखते आतंकी संगठनों की वीडियो

    7 hours ago

    1

    0

    'हमारी कौम पर अत्याचार हो रहे, हमसे बाबरी मस्जिद छीन ली और हमने कुछ नहीं किया। हमें ही पीटा और हमें जेल भेजा गया। हम आखिर मुल्क में कब तक चुप रहेंगे। मुसलमानों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। हमारी कौम के घर तोड़े जा रहे हैं। हम अपने घरों में बैठे रहेंगे।' यह चैट गाजियाबाद में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सावेज और जावेद के व्हाट्सएप ग्रुप में मिली। पुलिस पूछताछ में बताया सावेज ने बताया- हम यूट्यूब पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की वीडियो देखते थे। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर देश विरोधी संदेश शेयर करते थे। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर कश्मीर और बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों पर चर्चा करते थे। पुलिस ने सरगना समेत गिरोह से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट किया था। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इनमें एक वकील, एक लॉ का स्टूडेंट और खुद मस्जिद का मौलाना शामिल है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पूरा मामला जान लेते हैं…. एडिशनल डीसीपी लिपि नागाचाय ने मसूरी इंस्पेक्टर अजय चौधरी के साथ गांव में 12 मार्च को छापा मारा। पुलिस ने सावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरु और जावेद को अरेस्ट कर लिया। नाहल गांव के रहने वाले सावेज ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें गांव के कई लड़कों को जोड़ रखा था। वह ग्रुप में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ट्रेनिंग के वीडियो और लिंक शेयर करता था। युवाओं को देश के खिलाफ भड़काता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सावेज और मौलाना जावेद ही भड़काऊ बातें करते थे कि अत्याचार और जुल्म से कैसे निपटा जाए। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ग्रुप में कहां-कहां के कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अभी तक पुलिस को सावेज का मोबाइल मिला है, जिसकी जांच में कुछ चैट मिली हैं। पुलिस इस मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भी भेजेगी, जिससे पता चल सके कि क्या-क्या वीडियो फोटो और चैट डिलीट की गईं हैं। यूट्यूब पर देखते थे आतंकी संगठनों की वीडियो पूछताछ में सावेज ने पुलिस को बताया- गांव के बाहर मस्जिद में मौलाना जावेद रहते थे। शाम को नमाज से पहले सभी वहां इकट्ठा होते थे। बाबरी मस्जिद और कश्मीर जैसे मुद्दों पर चर्चा करते थे। बातचीत के दौरान वे कहते थे कि बाबरी मस्जिद हमसे छिन गई और कश्मीर की लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी। पूछताछ में बताया- हमने वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वेस्ट यूपी के के युवक जुड़े हैं। हम युवाओं को देश विरोधी मैसेज भेजते थे। जिसमें मुस्लिम धर्म के लोगों से बोलते थे कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ो। सावेज उर्फ जिहादी ने बताया- अपने गांव के कई लोगों को भी हम जैश-ए-मोहम्मद संगठन की वीडियो देखने के लिए बोलते थे। वाट्सएप ग्रुप में तभी किसी का नंबर जोड़ते थे, जब वह ग्रुप को लाइक करता था। जब हमें पूरा भरोसा हो जाता था कि यह हमारी कौम के प्रति समर्पित है। आरोपियों की प्रोफाइल 1. सावेज पुत्र अब्दुल कदीम (20) मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाला सावेज गांव में किराना की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, वह दुकान की आड़ में लोगों के संपर्क में रहता था और जिहादी विचारधारा फैलाने में सक्रिय था। वह यूट्यूब पर जैश-ए-मोहम्मद समेत प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो देखता था और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करता था। 2. जुनैद पुत्र सलीम (23) मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाला जुनैद एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह सोशल मीडिया पर आतंकी संगठनों से जुड़े वीडियो और पोस्ट को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लाइक करता था। वह कभी-कभी वकील इकराम के साथ कचहरी भी जाता था। 3. फरदीन पुत्र मुनसफ (22) नाहल गांव के रहने वाला फरदीन पेशे से मजदूर है। वह शाम के समय लोगों को नाहल गांव की मस्जिद के बाहर इकट्ठा होने के लिए बुलाता था। बातचीत के दौरान समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों की चर्चा करता था। वह ग्रुप लीडर सावेज का समर्थन करता था। 4. इकराम पुत्र इन्शाद अली (36) नाहल गांव का रहने वाला इकराम गाजियाबाद कचहरी में वकालत करता था। वह करीब ढाई महीने पहले इस ग्रुप से जुड़ा था। उसने बताया ग्रुप में सावेज और जावेद ही अधिकतर भड़काऊ और देश विरोधी बातें करते थे। 5. फजरु पुत्र दफेदार (48) नाहल गांव के फजरु पेशे से मजदूरी करता है।। पुलिस के मुताबिक वह भी शाम के समय मस्जिद के बाहर बैठकों में शामिल होता था। बाबरी मस्जिद समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करता था। 6. जावेद पुत्र अखलाक (45) नाहल गांव का जावेद 12वीं तक पढ़ा है और गांव की मस्जिद में मौलाना रहा है। पुलिस के अनुसार वह व्हाट्सएप ग्रुप में जैश-ए-मोहम्मद और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े वीडियो और सामग्री साझा करता था। आरोपियों के बांग्लादेश तक जुड़े तार गिरफ्तार आरोपी इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। पुलिस उसकी मां साहिदा की भी जांच कर रही है। आरोपी जावेद ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप का मेन मेंबर सावेज है। इकराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं गाजियाबाद में वकील हूं। मैं अपने साथियों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। मैं भी सावेज के साथ जुड़ गया। जैश-ए-मौहम्मद जैसे संगठनों की ट्रेनिंग की वीडियो देखने लगा। उससे प्रभावित होकर मैंने कई लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना शुरू किया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस संकट- चूड़ी से लेकर पेठा फैक्ट्रियां तक बंद:बुलंदशहर में 30 हजार लोग बेरोजगार, मेरठ में 8000 कारखानों पर संकट
    Next Article
    यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:पारा 40°C के करीब, विश्वनाथ धाम में धूप से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment