Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:पारा 40°C के करीब, विश्वनाथ धाम में धूप से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगवाए

    5 hours ago

    1

    0

    पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में मौसम फिर बदलने वाला है। 4 दिन से छा रही धुंध और बढ़ते पारे के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर यूपी में देखने को मिलेगा। पारे में गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, 15 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। यह सीजन की पहली बारिश होगी। इससे पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं हल्की ठंड का एहसास कराएंगी। इस बीच, गोरखपुर समेत 10 जिलों में लगातार चौथे दिन सुबह-सुबह धुंध छाई रही। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। कुछ सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से बचाने के लिए जर्मन हैंगर लगवाए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा - 15 मार्च से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम में अचानक बदलाव से पारे में गिरावट होगी। रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास होगा। धुंध की तस्वीरें देखिए- काशी-गोरखपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट अतुल कुमार सिंह ने बताया- बारिश का मुख्य असर तराई इलाकों और पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। तराई क्षेत्र लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत और पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। क्या खेतों में पड़ रही धुंध से फसल को होगा नुकसान? कृषि विशेषज्ञ विनोद पाण्डेय ने कहा - इस प्रकार के मौसम का रबी फसलों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सरसों की फसल के लिए धुंध और नमी माहू कीट के प्रकोप के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि माहू कीट पौधों की कोमल पत्तियों और तनों से रस चूसता है, जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं। इससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है और फली व दानों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ता है। यदि समय रहते इसका नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन में कमी आ सकती है। हालांकि उन्होंने बताया कि यही मौसम गेहूं की फसल के लिए अपेक्षाकृत लाभकारी हो सकता है। वातावरण में हल्की ठंड और नमी से गेहूं के पौधों की वृद्धि और दानों के भराव की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को नहीं सताएगी धूप श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगवाए हैं, जिसकी छांव में खड़े होकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए सुगमता से जाएंगे। दरअसल, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पत्थरों से बनाया गया है और सूर्य की किरणें पत्थरों पर पड़ने के बाद पत्थरों से तपिश ज्यादा निकलती है और श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन यहां हजारों और लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में लंबी-लंबी कतार लगती हैं और गर्मी का मौसम होने के कारण सूर्य की सीधी किरणें श्रद्धालुओं को विचलित करती हैं। कई बार श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। इसी के मद्देनजर मंदिर में जर्मन हैंगर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को धूप न लगे और उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी और भी व्यवस्थाएं की जाएंगी। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। किसानों के लिए मौसम मिलाजुला असर डाल सकता है। हल्की बारिश जहां फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, वहीं तेज गर्मी और हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम… अचानक धुंध की एक और वजह? बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बिहार से मराठवाड़ा के बीच में लो-प्रेशर बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह के वक्त कोहरे जैसे हालात बन रहे हैं। हवा सतह से नीचे चल रही है। इसलिए तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया- आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार हल्की बारिश होगी। यह दौरान कुछ दिन चल चलेगा। बाद में तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। मार्च में ही क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसका असर यह है कि अब तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। गर्म दिनों की संख्या भी बढ़ रही है। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। कुछ जगहों पर तापमान 48 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया गया है। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कृषि विभाग के प्रोफेसर पीके सिंह कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा, खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी। पीके सिंह के अनुसार, गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमसे बाबरी छीनी, कुछ नहीं किया..कब तक चुप रहेंगे':मौलाना के ग्रुप में भड़काऊ चैट, यूट्यूब पर देखते आतंकी संगठनों की वीडियो
    Next Article
    HP अफसरों को ठेकेदार धमकाता था, आखिर में हत्या की:डरकर DGM ने VRS लिया, FIR कराई; बदायूं पुलिस ने एक्शन नहीं लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment