Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमंत विहार में दूध डेयरी में घुसकर 40 हजार लूटे:दूध लेने के बहाने पहुंचे थे, विरोध पर किशोर को पीटा, CCTV में कैद

    1 day ago

    1

    0

    हनुमंत विहार में दिनदहाड़े दूध डेयरी में घुसकर बाइक लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। दूध लेने के बहाने से डेयरी में घुसे लुटेरे किशोर को तमाचा मारकर गोलक में 40 हजार रुपये पार कर ले गए। भागते हुए लुटेरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। बड़े बेटे के साथ दूध सप्लाई करने गया था संचालक सागरपुरी निवासी ओम शंकर बाजपेयी दूध डेयरी संचालक हैं। ओम शंकर ने बताया कि उनके दोनों बेटे मानस और 13 वर्षीय प्रखर भी उनके काम में हाथ बंटाते हैं। ओमशंकर ने बताया कि सुबह दूध सप्लाई करना था, इसलिए वह छोटे बेटे प्रखर को दुकान में छोड़कर बड़े बेटे को साथ चले गए। इसी बीच दो लुटेरे दुकान पर पहुंचे और बेटे से 8 लीटर दूध देने के कहा। इस पर उसने कहा कि उनके आने पर दूध मिल पाएगा, लेकिन लुटेरों ने जरूरत बताते हुए तुरंत दूध देने के लिए कहा। इस पर बेटे ने उन्हें फोन मिलाकर लुटेरे से बात करवा दी तो फिर उसने वही बात कही। इस पर बेटे से बताया कि वह फ्रिजर खोलकर उसमें रखा 8 लीटर दूध उठाकर उन्हें दे दे। प्रखर ने बताया कि वह दूध लेने के लिए फ्रिजर के पास पहुंचा तो दोनों लुटेरे दुकान में घुस आए। इसके बाद एक गोलक के पास और दूसरा उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। दूध निकालने के दौरान ही एकाएक उसकी नजर गोलक की तरफ गई तो देखा कि उसके लुटेरा उसे खोल रहा था। उसने विरोध किया तो उसके पीछे खड़े लुटेरे ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया। इससे वह हड़बडा़ गया और उसी बीच लुटेरे गोलक में रखे 40 हजार रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। आरोपी बिना नंबर की बाइक से आए थे, आरोपियों की पहचान कराने के साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार गैंग के सहयोगी, थाना प्रभारी समेत 3 पर FIR:शस्त्र लाइसेंस की जांच में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश का आरोप
    Next Article
    बेटे की गवाही पर मां के हत्यारे पिता को उम्रकैद:3 साल पुराने मामले में फैसला, कोर्ट ने एक लाख रुपए जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment