Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब घोटाला मामले में AAP नेता बरी:प्रयागराज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बताया सत्य की जीत

    3 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेताओं को कथित शराब घोटाला मामले में अदालत से बरी किए जाने के बाद शनिवार को प्रयागराज में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता लोक सेवा आयोग गेट नंबर 3 के पास स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया था और अदालत के फैसले ने सच्चाई को सामने ला दिया है। इस अवसर पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि अदालत ने अपने निर्णय में सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी किया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके नेताओं पर लगाए गए आरोप टिक नहीं सके। जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने इस फैसले को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही अपने नेताओं की बेगुनाही का दावा करती रही है और अब न्यायालय ने भी उन्हें निर्दोष करार दिया है। यादव ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे देशभर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने सत्य की हमेशा जीत होने और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी की ओर से सभी पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी आस्था और न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिन्द मेडिकल कॉलेज में विवाद,पूर्व अध्यक्ष-चेयरपर्सन को गेट पर रोका:प्रबंधन पर अवैध कब्जे और तख्तापलट का आरोप
    Next Article
    रोटरी क्लब मेरठ 75 साल पूरे होने पर:75 जरूरतमंद छात्राओं को बांटेगा साइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment