Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 16.92 लाख की लूट का खुलासा:व्यापारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से हुई 16.92 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम में से 16.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कपड़ा व्यापारी का चालक ही पूरी वारदात का मास्टरमाइंड निकला। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बाबूगढ़ थाना पुलिस सोमवार देर रात संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अल्लीपुर अंडरपास के पास एक कार में सवार कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। दिल्ली का बदमाश घायल, दो साथी गिरफ्तार मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान दिल्ली के कांति नगर निवासी रिजवान उर्फ मन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें दिल्ली के कांति नगर निवासी निहाल अहमद और कपड़ा व्यापारी का चालक लक्ष्य रावत शामिल है। लक्ष्य रावत दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। 16.50 लाख रुपये और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 16.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। चालक ने रची थी पूरी साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी के चालक लक्ष्य रावत ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी। उसे व्यापारी की गतिविधियों और नकदी के बारे में पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहाबाद में अफीम तस्करी में यूपी के 4 युवक पकड़े:कार में लेकर आ रहे थे अफीम; एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा
    Next Article
    लखनऊ में बादलों की आवाजाही:4 दिन में तापमान फिर 40°C पार होगा, अब मानसून आने पर ही मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment