Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बादलों की आवाजाही:4 दिन में तापमान फिर 40°C पार होगा, अब मानसून आने पर ही मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए रहने के साथ मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। दिन में चटक धूप के साथ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच बादलों की गरज-चमक भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चल सकती है। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा है। अधिकतम आर्द्रता 81 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी रही। 4 दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा पारा लखनऊ में सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम फिर से सामान्य हो रहा है। इसके कारण भीषण गर्मी का दौर फिर से बनेगा। 1 मार्च से लेकर अभी तक मानसून आने से पहले बारिश सामान्य से अधिक हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि 18 से 20 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा, जबकि 22 जून तक यह लखनऊ पहुंच जाएगा। इससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी। जून में ज्यादा दिन चलेगी लू मौसम विभाग ने मानसून-2026 को लेकर दूसरा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जून महीने की शुरुआत में भी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा और तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसके चलते जून में लू के दिन सामान्य से 2-3 दिन अधिक हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर में बन रही एल-निनो परिस्थितियों और हिंद महासागर की मौजूदा स्थिति का असर मानसून पर पड़ सकता है। इससे पूरे मानसून सीजन में बारिश कम रहने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 16.92 लाख की लूट का खुलासा:व्यापारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
    Next Article
    हाथरस में छेड़खानी के दोषी को 2 साल की जेल:2021 में दर्ज हुआ था मामला, कोर्ट ने 5500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment