Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में किसान नेता से पेट्रोल छीनकर भागी पुलिस,VIDEO:आत्मदाह करने से रोका, छीनाझपटी के बाद सड़क पर की नारेबाजी

    4 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ चौपला गुरुद्वारा के सामने बुधवार को करीब 12 बजे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने अपने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस और ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने पेट्रोल से भरी कैन को छीन लिया। इस दौरान किसान नेताओं से पुलिस की छीनाझपटी भी हुई। पुलिसकर्मी एहतियातन आग बुझाने वाले यंत्र भी लेकर पहुंच गए थे। मौके की तस्वीरें देखिए दरअसल, सरनजीत गुर्जर ने किसानों की विभिन्न मांगों और गढ़मुक्तेश्वर से संबंधित समस्याओं को लेकर धरना दिया था। उनकी मांगें पूरी न होने और शासन-प्रशासन द्वारा अपेक्षा किए जाने के बाद उन्होंने बुधवार को गढ़ में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के मद्देनजर हापुड़ का पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था। पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर फायर ब्रिगेड, आग बुझाने के उपकरण और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों के साथ मोर्चा संभाला था। पुलिस की इस तैयारी के कारण आत्मदाह का प्रयास विफल रहा। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने बताया- पुलिस प्रशासन ने उन्हें आत्मदाह करने से रोक दिया, लेकिन किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर बेहद पीड़ित और आक्रोशित हैं। इस संबंध में कई बार एसडीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा - किसानों की प्रमुख मांगों में तेल भुगतान, सड़कों की बदहाल स्थिति, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, बिजली समस्याओं का समाधान, भूमाफियाओं पर रोक और गन्ना भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करना है। इन मुद्दों को लेकर किसान कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आत्मदाह के प्रयास के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पडरौना में सभासदों ने अध्यक्ष-ईओ पर लगाए मनमानी के आरोप:विकास कार्य ठप होने का दावा, 25 से धरने-पुतला दहन की चेतावनी
    Next Article
    मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा! मुर्की गांव में 146 नाम कटे:वोटर आईडी का दुरुपयोग, स्थायी रूप से नाम कटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment