Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ को 25 करोड़ का पावर बूस्ट:नया बिजलीघर बनेगा, 9 सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में बढ़ती बिजली मांग और कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऊर्जा निगम के 25 करोड़ रुपये के बिजनेस प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है। वर्ष 2026-27 तक लागू होने वाली इस योजना के तहत नए बिजलीघर का निर्माण, सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसफार्मरों का अपग्रेडेशन और नई बिजली लाइनों का विस्तार किया जाएगा। यह योजना जिले के 53 बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों की जरूरतों के आकलन के बाद तैयार की गई है। योजना के पहले चरण में बाबूगढ़ में नया बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके साथ ही जसरूपनगर, अतराड़ा, खेड़ा प्रथम और हरौड़ा बिजलीघरों की क्षमता 15 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी। धौलाना और सिंभावली बिजलीघरों की क्षमता 20 से 25 एमवीए, जिंदलनगर की 25 से 30 एमवीए तथा टेक्सटाइल और रमपुरा बिजलीघरों की क्षमता 10 से बढ़ाकर 15 एमवीए की जाएगी। 436 ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड, 88 नए लगेंगे योजना के तहत जिले में 436 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 88 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा तीन फीडरों का बाइफरकेशन किया जाएगा, जिससे ओवरलोडिंग कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। सैकड़ों किलोमीटर नई बिजली लाइनें बिछाने और मौजूदा विद्युत संसाधनों की सुरक्षा पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। मंजूरी मिलते ही जारी हुए टेंडर ऊर्जा निगम ने इस बार शासन से मंजूरी मिलते ही सभी प्रमुख कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। पिछले वर्षों में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने में कई महीने लग जाते थे, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी होती थी। विभाग का लक्ष्य इसी माह निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराना है। बोले अधीक्षण अभियंता अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि शासन से बिजनेस प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से जिले की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। सभी प्रमुख कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित:स्टॉक में गड़बड़ी और निरीक्षण से बचने पर एक्शन, रिकॉर्ड और स्टॉक में मिला अंतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment