Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था

    21 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गुरुवार तड़के 3 बजे सिपाही ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे भी गोली मारने की धमकी दी, फिर हवाई फायरिंग कर दी। साथी सिपाही के वहां से जाने के बाद उसने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी। साथी सिपाही भागकर चौकी इंचार्ज को जानकारी देने पहुंचा। पुलिस टीम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। देखा तो सिपाही की मौत हो चुकी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। साथी के मुताबिक, कुछ महीने पहले सुधीर ठाकुर (25) की गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से शादी हो गई ती। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह बार-बार यही कहता था, “मुझे मरना है।” मामला औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सिपाही ने तीन महीने पहले ही लखावटी पुलिस चौकी पर ड्यूटी जॉइन की थी। आगरा का रहने वाला था सिपाही सिपाही सुधीर ठाकुर मूल रूप से आगरा जिले के इरादतनगर क्षेत्र के संगेचा गांव का रहने वाला था। सुधीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई कृष्णा (32) गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटे भाई पवन (21) पढ़ाई कर रहे हैं। मां गुड्डी देवी और पिता जागवीर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साथी ने बताया- रात में कह रहा था कि अब जीना नहीं चाहता साथी सिपाही ने बताया कि बुधवार देर रात सभी साथियों के साथ बैठे होने के बावजूद सुधीर बेचैन नजर आ रहा था। वह अपने साथी सौरभ से बार-बार कह रहा था, "अब जीना नहीं चाहता।" गुरुवार तड़के 3 बजे वह अपनी राइफल लेकर लखावटी नहर पर चला गया। उसे जाता देख साथी सिपाही सौरभ भी उसके पीछे गया। इस पर सुधीर ने सौरभ को पीछे आने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। सुधीर ने खुद को गोली मारकर जान देने की बात कही। सौरभ ने रोकने की कोशिश की तो उसने हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद सौरभ भागकर चौकी इंचार्ज को सूचना देने चला गया। जैसे ही सौरभ वहां से निकला, सुधीर ने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा। परिवार आगरा से बुलंदशहर के लिए रवाना सूचना पर चौकी इंचार्ज रामेश्वरदयाल शर्मा, एसएसपी दिनेश कुमार और थाना प्रभारी राहुल चौधरी पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक सुधीर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आगरा से बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा:रामपुर डीएम ने कहा- 15 दिन में खुद ढहा दो, वरना हम एक्शन लेंगे यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ढहाई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की दलीलों को खारिज कर दिया। इसके बाद रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में आज 10 MVA ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग:रायसत्ती पावर हाउस से जुड़े इलाकों में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी
    Next Article
    हापुड़ को 25 करोड़ का पावर बूस्ट:नया बिजलीघर बनेगा, 9 सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment