Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ के परशुराम मंदिर में भव्य पूजन कार्यक्रम:श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ने किया आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा (रजि.) के तत्वावधान में रविवार शाम को एक भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भैरव मंदिर के निकट स्थित परशुराम भगवान मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज की सहभागिता से संपन्न हुआ। शुभ अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचोपचार पूजन किया गया। इस दौरान गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके अवतार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। पंडित पाण्डेय के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जमदग्नि के पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इंद्र ने वीर संतान का वरदान दिया था, जिसके फलस्वरूप पुनर्वसु नक्षत्र में परशुराम जी का अवतार हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया उन्होंने यह भी बताया कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद परशुराम जी में क्षत्रिय गुण विद्यमान थे। उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या से परशु प्राप्त किया और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अधर्म का नाश किया। इस अवसर पर महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप अवस्थी, उपकोषाध्यक्ष राजनाथ मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजन कर समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में खड़ी मैजिक लोडर में लगी आग:पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने लगीं
    Next Article
    दवा लेने निकली महिला का शव गंगा में मिला:परिजन कर रहे थे तलाश, कई दिनों से बीमार थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment