Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में खड़ी मैजिक लोडर में लगी आग:पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने लगीं

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक खड़ी मैजिक डाला में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना अंतू कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में हुई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। यह हादसा एक पेट्रोल पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे एक बड़े खतरे की आशंका पैदा हो गई थी। आग की लपटें आसमान छूती देख ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मैजिक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। वाहन के मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नंबर प्लेट के आधार पर ऑनलाइन जांच में पता चला है कि वाहन की फिटनेस फेल थी। आग बुझने के बाद पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी और आग की निकटता के कारण किसी भी समय स्थिति एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। ग्रामीणों का अनुमान है कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मांझे से बुजुर्ग का गला कटा:बाइक से जा रहे थे, हेलमेट के बेल्ट ने बचाई जान
    Next Article
    हापुड़ के परशुराम मंदिर में भव्य पूजन कार्यक्रम:श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment