Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश:उन्नाव में युवक पर काम रुकवाने का आरोप, जांच की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के कुठाना गांव में मंगलवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन एक युवक विवाद कर निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की है। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क का निर्माण हो रहा है, वहां लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या थी। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उनके अनुसार, गांव के छोटे वर्ग के लोगों को सड़क निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है और वे इस विकास कार्य से खुश हैं। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी स्पष्ट कारण के निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर सड़क बनने से किसी को क्या परेशानी हो सकती है। वहीं, ग्रामीण बल्लू ने बताया कि कुठाना गांव में यह रास्ता काफी समय से खराब पड़ा था। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की थी। उनके मुताबिक, क्षेत्र के लोगों के प्रयासों के बाद ब्लॉक प्रमुख द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें निर्माण कार्य से कोई आपत्ति नहीं है। बल्लू ने यह भी बताया कि गांव में नाले का निर्माण तो पहले कराया गया था, लेकिन बीच के रास्ते की हालत पर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया गया। अब जब सड़क निर्माण शुरू हुआ है, तो ग्रामीण इसे विकास के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होना चाहिए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आरोप लगाया कि एक युवक सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जता रहा है और लगातार विवाद कर काम रुकवाने की कोशिश कर रहा है। रुकवाने का प्रयास कर रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता या जमीन से संबंधित कोई आपत्ति है तो वह संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखे, लेकिन लड़ाई-झगड़ा कर विकास कार्य रोकना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि सड़क निर्माण में कोई वैधानिक बाधा नहीं है तो कार्य को बिना विवाद के पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से खराब रास्ते के बनने से गांव के बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में मनकामेश्वर मंदिर की नई सड़क का उद्घाटन:यूपी के समाज कल्याण मंत्री ने नारियल फोड़कर किया उद्घाटन
    Next Article
    हापुड़ के शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़:सावन में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment