Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 46 मतदान स्थल घटाने का प्रस्ताव:2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, डीएम ने जारी की ड्राफ्ट लिस्ट, 25 अक्टूबर तक मांगे सुझाव

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे डीएम कविता मीना ने मतदान स्थलों की ड्राफ्ट सूची जारी की। इसमें पहले के 1,147 मतदान स्थलों की जगह अब 1,101 स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। डीएम ने 25 अक्टूबर तक आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर में घटे मतदान स्थल प्रस्तावित सूची के अनुसार, धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 28 मतदान स्थल कम होकर 306 रह गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर में 18 की कमी के बाद अब 382 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। वहीं, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में पहले 414 मतदान स्थल थे, अब 413 प्रस्तावित किए गए हैं। भौतिक सत्यापन के बाद तैयार हुई सूची डीएम कविता मीना ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया गया था। 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों को विभाजित कर नई सूची तैयार की गई है। यहां दर्ज करा सकते हैं आपत्ति और सुझाव मतदान स्थलों की ड्राफ्ट सूची पर आपत्ति या सुझाव 25 अक्टूबर तक लिखित रूप में दिए जा सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, विकास भवन के पास, दिल्ली रोड, हापुड़ या संबंधित तहसील कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कोटेदार ने ब्राह्मण पिता-पुत्र को पीटा, VIDEO:FIR के बाद भी आरोपी फरार, पीड़ित परिवार को धमकी
    Next Article
    लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या:2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment