Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो अरेस्ट:जमीन की पैमाइश के एवज में ढाई लाख मांगे, किस्तो में रुपए देने की सहमति बनी थी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ की धौलाना तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार करीब 2.30 बजे ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) विजेंद्र सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन से जुड़े एक मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान केपी सिंह की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की। कानूनगो को गिरफ्तार कर टीम धौलाना थाने पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर कई लेखपाल भी थाने पहुंच गए। यहां लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। लेखपालों और टीम के बीच काफी देर तक बहस होती रही। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… शिकायतकर्ता डॉ. केपी सिंह ने बताया करीब एक सप्ताह से वह धौलाना तहसील के शोलाना गांव स्थित अपनी ढाई बीघा जमीन को बचाने के लिए राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह से बातचीत कर रहे थे। कानूनगो ने उनसे मिलकर बात करने के लिए कही गई थी। राजस्व निरीक्षक ने उनसे जमीन की पैमाइश के लिए ढाई लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता डॉक्टर ने क्लीनिक पर रुपए देने बुलाया था वह तभी से ही परेशान थे, कि इतनी बड़ी रकम कैसे दें। इसलिए उन्होंने किस्तों में रकम चुकाने के लिए राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह से बोला था। बुधवार करीब 2:30 बजे उन्होंने धौलाना तहसील के गेट नंबर-1 स्थित अपने क्लीनिक पर बुलाया और पहली किस्त उनके हाथ में दी गई। मौके पर पहले से ही एंटी करप्शन की टीम मौजूद थी, जहां उन्हें रंगो हाथों पकड़ा। उन्होंने यह भी कहा उन्होंने कोई शिकायत वापसी लेने की बात नहीं कही है। यह झूठी अफवाह फैलाई गई है। इधर, लेखपालों का कहना था कि शिकायतकर्ता किसान जब शिकायत वापस लेने को तैयार है, तो कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है। मामले की खबर मिलने पर पिलखुवा सीओ मुनीश चंद भी मौके पर पहुंचे और लेखपालों से बात की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्देश पाल ने आरोप लगाया कि कानूनगो को जानबूझकर फंसाया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। लेखपाल संघ अध्यक्ष बोले- जानबूझकर फंसाया गया लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्देश पाल ने कहा- हमारी तहसील धौलाना के कानूनगो विजेंद्र सिंह तहसील में मीटिंग में थे। इसी दौरान डॉक्टर केपी सिंह का फोन आया और उसने अपनी क्लीनिक पर उन्हें बुलाया और पैसे देने का प्रयास किया था, तभी मौके पर खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूरी तरीके से किसी डॉक्टर केपी सिंह ने जानबूझकर फंसाया है। थाना प्रभारी बोले- मामले में जांच की जा रही है थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। लेखपालों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलवल में सस्ता सोना बेचने के नाम पर ठगी:गाजियाबाद में व्यक्ति से हड़पे 3 लाख, पत्नी के जेवर गिरवी कर जुटाई रकम
    Next Article
    रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment