Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 8 पुलिस अफसरों का तबादला:4 थाना प्रभारियों सहित कई को नई जिम्मेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के.जी. सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान चार थाना प्रभारियों समेत कुल आठ निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। वहीं बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को साइबर अपराध थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वाचक मनोज कुमार को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अतुल चौहान को भी पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। साइबर और यूपी-112 में भी बदलाव प्रभारी निरीक्षक साइबर अपराध पटनीश यादव को यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी को थाना हाफिजपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को बाबूगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SP बोले—कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम पुलिस अधीक्षक के.जी. सिंह ने बताया कि ये सभी बदलाव जनहित और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध नियंत्रण और शिकायत निस्तारण पर फोकस SP ने कहा कि नई तैनातियों से पुलिसिंग में दक्षता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण के साथ ही जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पिता ने खाया जहर:नाबालिग बेटी के भागने के बाद उठाया कदम, पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद
    Next Article
    शारदा-नहर में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद सुराग नहीं:शाहजहांपुर में NDRF टीम कर रही तलाश, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment