Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पिता ने खाया जहर:नाबालिग बेटी के भागने के बाद उठाया कदम, पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के साथ भाग जाने के बाद उसके पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में पिता का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस को पिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी नहीं है। यह घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उन्हें आहट सुनाई दी, तो उन्होंने देखा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी तख्त पर बैठी थी और वहीं पर एक रिश्तेदार का बेटा भी था। उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गया। रविवार सुबह बेटी भी अचानक कहीं चली गई। खोजबीन करने पर पता चला कि रिश्तेदार का बेटा भी गायब है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की। कुछ घंटों के भीतर नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम बेटी के भागने से आहत पिता ने इसी बीच जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। खुटार थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर नाबालिग को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की जानकारी नहीं है और वे इसकी जानकारी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 15,602 परिवारों को मिलेंगे शौचालय:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹18.72 करोड़ होंगे खर्च
    Next Article
    हापुड़ में 8 पुलिस अफसरों का तबादला:4 थाना प्रभारियों सहित कई को नई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment