Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में हथौड़े से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, VIDEO:कार सवारों ने बीच सड़क घेरकर हत्या की, मुकदमे को लेकर रंजिश थी

    21 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में कार सवार हमलावरों ने एक युवक को हथौड़े और सरिया से पीट-पीटकर मार डाला। युवक अपने पिता के साथ बाइक से हापुड़ कचहरी जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और दोनों को घेर लिया। युवक के पिता किसी तरह आरोपियों से बचकर खेत में भाग गए, लेकिन हमलावरों ने उनके बेटे गौरव को पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। गौरव हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी हथौड़े, सरिया और डंडों से उस पर वार करते रहे। एक राहगीर ने गौरव को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी धमकाया। आरोपियों को जब लगा कि गौरव की मौत हो गई है, तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव के पिता एक पुराने मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। इसी को लेकर आरोपी पक्ष से उनका विवाद चल रहा था। घटना देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने देर रात मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… गौरव त्यागी (33) बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी रेशु, बेटा आरव (11), बेटी गोरा (7) और पिता फतेह सिंह त्यागी हैं। गौरव के पिता खेती-किसानी करते हैं। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। गौरव त्यागी के पिता फतेह सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बेटे गौरव के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए हापुड़ कचहरी जा रहे थे। दोनों बाइक से दिनेश विद्यापीठ-धनौरा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक सफेद वैगन-आर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार से राजवीर के बेटे प्रदीप और कुलदीप, जगवीर के बेटे जसवंत और अनुज उर्फ गोल्डी और अमित उतरे। आरोपियों के पास हथौड़ा, सरिया और डंडे थे। पांचों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह किसी तरह खेत में भाग गए। हमलावरों ने गौरव को घेर लिया। उसे हथौड़े व डंडों से पीटने लगे। खेत से वह बेटे की चीख-पुकार सुनते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद वह बाहर आए। पुलिस ने घायल गौरव को देवनंदिनी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां सिल्वर क्रॉस अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाया गौरव को जब हमलावर पीट रहे थे, इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। कुछ राहगीरों ने गौरव को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। राहगीरों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे गौरव की मौत हो गई। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा युवक की पिटाई की घटना का एक 10 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें पीली नंबर प्लेट वाली सफेद वैगनआर कार सड़क पर खड़ी दिख रही है। उसके सामने काले रंग की स्प्लेंडर बाइक गिरी हुई है। कार से करीब 10 मीटर दूर तीन लोग एक युवक को जमीन पर गिराकर हथौड़े से पीट रहे हैं। युवक दर्द से कराहता और चीखता नजर आ रहा है। राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की तो बदमाश उसे भी धमकाते दिख रहे हैं। 2 आरोपी हिरासत में, 5 पर 25-25 हजार का इनाम ASP विनीत भटनागर ने बताया गौरव की गंभीर हालत में मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस ने राजवीर और जयपाल को हिरासत में लिया है। वहीं, फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।------------------------- यह खबर भी पढ़ें… MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। घायल नंदलाल बताया कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से 800 KM दूर रिश्वत लेने पहुंचे दरोगा-3 सिपाही:2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, रास्ते में अफसरों ने दबोचा; सस्पेंड भी हुए
    Next Article
    800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment