Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    सीकर में ACB टीम ने अयोध्या (UP) साइबर पुलिस के SI और 3 कॉन्स्टेबल को 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय पकड़ा। तीनों पुलिसकर्मी साइबर ठगी के आरोपी से घूस लेकर अयोध्या लौट रहे थे। पीड़ित की सूचना पर ACB टीम ने मंगलवार दोपहर सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की। सीकर के युवक के खिलाफ आयोध्या साइबर ठगी का मामला दर्ज था। मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांगे थे, 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी 800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए थे। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीकर ACB की गाड़ी को टक्कर मारने भागने की कोशिश की सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया- तीनों आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। परिवादी की सूचना पर सीकर ACB टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद चेकिंग के दौरान उनके पास से रिश्वत के 2.80 लाख रुपए मिले। पूछताछ में तीनों आरोपी रकम के बारे में बता नहीं पाए। तीनों ने एसीबी की गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। एसीबी टीम ने सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत ASP विजय सिंह ने बताया- सीकर जिले के रहने वाले परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब केस को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की डिमांड की। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। आरोपियों ने अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात कही। आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित अयोध्या में साइबर अपराध की जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहन लाल और कांस्टेबल गौरव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों साइबर क्राइम थाना अयोध्या में तैनात थे। साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान इन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में हथौड़े से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, VIDEO:कार सवारों ने बीच सड़क घेरकर हत्या की, मुकदमे को लेकर रंजिश थी
    Next Article
    महिला की शिकायत सुन योगी भड़के, कहा-लेखपाल-तहसीलदार को सस्पेंड करो:जनता दर्शन में बोली- दबंग रास्ता नहीं दे रहे, कहते हैं- जहां चाहो शिकायत कर लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment