Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में नमकीन फैक्ट्री पर छापा, 1750 किलो बेसन सीज:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बेसन, नमकीन और हल्दी के नमूने जांच को भेजे

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित साईं नाथ फूड्स में मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में बेसन के भंडारण और मानकों में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने 1,750 किलो बेसन सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है। टीम ने बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत हुई कार्रवाई यह कार्रवाई दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत की गई। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देशन में चल रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात करीब आठ बजे एमजी रोड स्थित साईं नाथ फूड्स का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की। बेसन में नियमों का उल्लंघन मिलने पर 1,750 किलो बेसन सीज कर दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई टीम ने फैक्ट्री से बेसन, नमकीन और हल्दी पाउडर के तीन नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात और विपिन कुमार शामिल रहे। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क:सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; AQI पहुंचा 132
    Next Article
    रामनगर में दवा कारोबारियों की बैठक:हापुड़ जिलाध्यक्ष ने सीसीटीवी नियम पर उठाई आपत्ति, छोटे विक्रेताओं की परेशानी बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment