Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क:सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; AQI पहुंचा 132

    8 hours ago

    1

    0

    काशी में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई। सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। प्रदूषण बढ़ा, येलो जोन में पहुंचा शहर मौसम में बदलाव के साथ वाराणसी की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। मंगलवार तक ग्रीन जोन में रहने वाला शहर बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आधार पर येलो जोन में पहुंच गया। शहर का AQI 132 दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति भेलूपुर की रही, जहां AQI 169 तक पहुंच गया। भेलूपुर में पीएम 2.5 मानक से पांच गुना ज्यादा भेलूपुर में पीएम 2.5 का स्तर 348 और पीएम 10 का स्तर 404 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। ये निर्धारित मानकों से कई गुना अधिक हैं। मलदहिया में AQI 139 रहा। यहां पीएम 2.5 का स्तर 167 और पीएम 10 का स्तर 301 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। वहीं, बीएचयू क्षेत्र की हवा ग्रीन जोन में बनी हुई है। अर्दली बाजार में मॉनिटरिंग मशीन खराब होने के कारण प्रदू3षण का स्तर दर्ज नहीं हो सका। वाहनों का दबाव और धुंध बढ़ा रहे प्रदूषण विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और सुबह के समय धुंध के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इससे हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ रही है। बीएचयू के चेस्ट एंड टीबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जीएन श्रीवास्तव ने अस्थमा के मरीजों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC सवाल पर थप्पड़ कांड से राजनीति गरमाई:सोशल मीडिया पर समर्थन, संघ से जुड़े वकील रोहित के समर्थन में, सपा भी कूदी
    Next Article
    हापुड़ में नमकीन फैक्ट्री पर छापा, 1750 किलो बेसन सीज:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बेसन, नमकीन और हल्दी के नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment