Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में NRI से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी:DIG से गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित, बोला- परिवार को मिल रही मारने की धमकी

    22 hours ago

    1

    0

    जनपद हापुड़ में एक NRI से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। लोकल स्तर पर सुनवाई न होने के बाद शनिवार को पीड़ित NRI डीआईजी दफ्तर पहुंचा और सहायता की गुहार लगाई। मामले में हापुड़ पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। आईए जानते हैं क्या है मामला हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले उमेश का दुबई में कारोबार है। वह बताते हैं कि उनका बेटा डॉ. अर्पित चौधरी हापुड़ वाले घर पर ही रहता है। पिछले कुछ समय से दीपक चौहान नाम का एक व्यक्ति उन्हें व उनके परिवार को परेशान कर रहा है। उसके द्वारा 50 लाख रुपए की मांग की गई है। धमकी दी गई है कि अगर रुपए नहीं दिए तो वह उसे किसी भी मुकदमे में जेल भिजवा देगा। हथियार दिखाकर मांगी जा रहे 50 लाख उमेश का कहना है कि आरोपी के पास कई लाइसेंस हथियार हैं जिन्हें वह हर वक्त अपने साथ लेकर घूमता है। उन्हें हथियारों की दहशत दिखाकर वह 50 लाख रुपए की मांग कर रहा है। उनका इसी क्षेत्र में एक काम्प्लेक्स भी है, जिसको वह अवैध बताकर विभाग से गिरवाने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि सरकारी विभागों में उसकी अच्छी सांठ गांठ है। हापुड़ पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई पीड़ित उमेश का कहना है कि धमकी मिलने के बाद वह अपनी शिकायत लेकर हापुड़ पुलिस के अफसर से भी मिले थे, लेकिन जांच की बात कहकर मामले को टाल दिया गया। अब वह व्यक्ति और ज्यादा परेशान कर रहा है। उसने यहां तक धमकी दे दी है कि वह विदेश जाता है, कहीं भी बीच रास्ते में वह उन्हें नुकसान पहुंचा देगा। 25 से ज्यादा डाल रखी है आरटीआई उमेश ने यह भी बताया कि शुरुआत में वह व्यक्ति उनके खिलाफ सरकारी विभाग में आरटीआई डालकर परेशान करता था। लगभग 25 से ज्यादा आरटीआई उसके द्वारा डाली गई है जिसका वह नियम अनुसार जवाब देते आ रहे हैं। जब उसे यह लगने लगा कि दबाव नहीं बन रहा है तो वह दबंगई पर उतर आया है और परिवार को मारने की धमकी तक दे रहा है। न्याय ना मिलने पर देश छोड़ने की धमकी उमेश का कहना है कि वह अफसर के दरवाजे पर जा जाकर थक गया है लेकिन कोई भी उसके परिवार की मदद नहीं कर रहा। इसके बाद परिवार और ज्यादा दहशत में है। उमेश का कहना है कि वह जल्द ही कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मदद नहीं मिलती है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपने पूरे परिवार के साथ देश भी छोड़ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाल्गुन में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल:डॉ. वंदना पाठक के शिविर में 110 बच्चों को मिला 'स्वर्णप्राशन' का सुरक्षा कवच
    Next Article
    कानपुर में पीएसी, स्कूल ने की 'शौर्य एवं नमन' रैली:सेनानायक के निर्देशन में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment